Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

निकाह के 2 घंटे बाद दूल्हे ने दिया दुल्हन को तलाक

दूल्हे ने शादी के महज 2 घंटे बाद दिया दुल्हन को तलाक। पुलिस ने किया दूल्हे समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आगरा : ताजगंज स्तिथ एक मैरिज हॉल में एक साथ दो बहनों का निकाह हुआ। जहां एक बहन निकाह के बाद अपनी ससुराल के लिए विदा हो गयी तो दूसरी बहन को दूल्हे ने तलाक दे दिया। जब दूसरी लड़की की विदाई की बारी आयी तो दूल्हे समेत उसका परिवार जेवरात और कार की मांग करने लगा, इस पर लड़की पक्ष ने हाथ जोड़े मिन्नतें की पर दूल्हा पक्ष नहीं माना और दुल्हन डोली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया। इसके बाद लड़की के बाई कामरान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुल्हन पक्ष की तहरीर पर नाला चूनपचान, नाई की मंडी निवासी आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

 

 

दहेज़ के लिए दिया तलाक

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ढोली खार, मंटोला निवासी कामरान वारसी ने मीडिया से अपनी बातचीत में बताया कि बुधवार को उसकी दो बहनों गौरी और डौली का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में था। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश, दावत पर करीब 30 लाख रुपए तक खर्च किए गये। धूमधाम से बारात का स्वागत किया गया। पहले एक बहन का निकाह पढ़ा गया तथा जब वो अपने दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई तो इसके बाद तड़के 4 बजे दूसरी बहन का निकाह हुआ। आरोप है कि जब दूल्हे आसिफ के साथ विदाई की बारी आई तो दूल्हे के परिजनों ने कार और जेवर की डिमांड की। परिजनों के मना करने पर दूल्हा दुल्हन को तीन तलाक देकर चला गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें