अयोध्या में इस बार सातवां दीपोत्सव होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। घाटों पर 11 नवंबर को देर शाम दीपों को प्रजवल्लित किया जाएगा। जिसके लिए करीब 24 लाख दियों को राम की पैड़ी के अलग-अलग घाटों तक पहुंचा गया है। बता दें, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड टीम के प्रमुख निश्चल बरोट अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंच गये हैं। निश्चल बरोट टीम के साथ दीपोत्सव तक अयोध्या में ही रहेंगे। न्हीं के नेतृत्व में दीपों की गणना होती है और रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक को भेजा जाता है।
मंगलवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम ने राम की पैड़ी के घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। अयोध्या में इस वर्ष सातवीं बार 11 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। छह बार यहां होने वाला दीपोत्सव का आयोजन विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव हर बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ता है। इस बार भी नये रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जिसके तहत 24 लाख दियों को राम की पैड़ी के घाटों पर पहुंचाया गया है।
बता दें, अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने पांच दिए जलाकर दीपोत्सव की कामयाबी की कामना की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 25 हजार से अधिक स्वयंसेवक लगाए गए हैं। जिनकी सहायता से 51 घाटों पर 24 लाख दिये प्रजवल्लित किये जाएंगे।