Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चंद्रयान 3: भारत की कामयाबी पर दुनिया भर की मीडिया में तारीफ, लेकिन पाकिस्तान ने कर दिया ‘खेल’

चंद्रयान की सफलता पर पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। भारत की कामयाबी पर सभी झूम उठे हैं। लोग भारत की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। दुनियाभर की मीडिया ने भारत की तारीफ की है। लेकिन पाकिस्तान को भारत की यह कामयाबी रास नहीं आई है। उसने फिर दिखा दिया है कि उसे अपने सबसे करीबी पड़ोसी देश की तरक्की से खुशी नहीं होती है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

 

चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान को उतारा है।  इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं। इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इस मिशन की सफलता पर विश्व मीडिया में भारत की तारीफ हो रही है लेकिन पाकिस्तान लग रहा है जैसे खुश नहीं है।

 

दुनिया भर की मीडिया ने जहां इस खबर को अपने अखबार में लीड खबर के रूप में पेश किया है, वहीं पाकिस्तान के प्रमुख अखबार में इसको लीड खबर बनाने से परहेज किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, द गार्डियन आदि ने इस खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। लेकिन पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र ‘डॉन’ ने सिर्फ इतना लिखा-  भारत के चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छू लिया, जिसे पानी और ऑक्सीजन का संभावित स्रोत माना जा रहा है। अखबार ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से कहा कि इसरो ने अपने मुख्यालय में घोषणा की कि शक्ति का अवतरण शुरू हो गया है, जिसका स्वागत जयकारों और तालियों के साथ किया गया।

 

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शीर्षक लिखा- ‘चंद्रमा पर लैंडिंग की दौड़, भारत दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने में पहले स्थान पर।’ अखबार लिखता है, “भारत से विक्रम नाम का एक लैंडर और प्रज्ञान नाम का एक रोवर बुधवार को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में उतरे। चंद्रयान -3 नामक एक मिशन भारत को चंद्रमा की सतह के इस हिस्से तक पहुंचने वाला पहला देश बनाते है।  वह चंद्रमा पर उतरने वाला केवल चौथा देश है।”

 

‘द गार्डियन’ ने अपनी खबर में लिखा- ‘भारत एक ऐतिहासिक क्षण में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास एक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बन गया है, जिसने देशभर में लोगों में खुशी का माहौल पैदा कर दिया। अखबार ने लिखा है कि भारत सरकार निजी अंतरिक्ष लॉन्च और संबंधित उपग्रह पर आधारित व्यवसायों में निवेश को बढ़ावा देना चाहती है।’

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें