Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नायब सैनी की ये है नई कैबिनेट: श्रुति चौधरी सबसे अमीर, गौरव सबसे युवा और 76 के श्याम सिंह सबसे उम्रदराज

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। नायब के साथ 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। सैनी मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है। चलिए उनके मंत्रिमंडल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

 

इस कैबिनेट की औसत संपत्ति की बात करें तो यह 30.82 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी इस कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं। श्रुति के पास 134 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हैं। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

 

श्याम सिंह राणा सबसे बुजुर्ग मंत्री

कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री श्याम सिंह राणा हैं जिनकी उम्र 76 साल है। । राणा ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 16 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई है। पलवल विधानसभा सीट से जीते गौरव गौतम नई कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री हैं। वे 36 साल की हैं। आरती सिंह राव इस कैबिनेट की दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। 45 साल की आरती अटेली विधानसभा सीट से जीती हैं।

 

दो मंत्री 70 के ऊपर

50 साल से कम उम्र के तीन मंत्रियों में कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री श्रुति चौधरी हैं। 14 सदस्यीय कैबिनेट में दो मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। इनमें अनिल विज और श्याम सिंह राणा शामिल हैं। अंबाला कैंट से जीते अनिल विज की उम्र 71 साल है तो श्याम सिंह राणा 76 साल के हैं। नायब सैनी कैबिनेट की औसत उम्र 56 साल नौ महीने है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें