Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हरियाणा हिंसा अपडेट: नूंह में दो दिन का कर्फ्यू, 5 जिलों में धारा 144 ..!!

Haryana Nuh Violence: गुरुग्राम से सटे नूंह में विश्व हिन्दू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया है। इस हिंसा में दो होमगार्ड जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों समेत करीब 45 लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं अब तक करीब 35 गाड़ियां दंगों की आग में जल गयीं हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पैरामिलिट्री की 13 कंपनिया तैनात की गयी हैं। वीडियो के जरिये पुलिस दंगाइयों की पहचान करने में जुटी है। नूंह में कर्फ्यू लगाने के साथ जिले के सभी एंट्री प्वाइंट को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

अब तक क्या-क्या हुआ..?

इस हिंसा का असर नूंह (मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गया। रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू की गयी है। इसके बाद अब नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर जिले में भी निगरानी बढ़ा दी गयी है। राजस्थान सरकार द्वारा यहां के 4 इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। पूरे भरतपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा भरतपुर सीमा पर कड़ी नाकेबंदी की जा रही है। मंगलवार यानी 1 अगस्त से नूंह, फरीदाबाद और पलवल में स्थिति नियंत्रण होने तक सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा एक और दो अगस्त को होनी थी। शांति बहाली के लिए DC प्रशांत पंवार ने आज सुबह 11 बजे से सर्व समाज बैठक को बुलाया।

इस हिंसा में उपद्रवियों को तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें आग लगा दी। इसके बाद करीब 500 लोगों ने बस से टक्कर मार कर साइबर थाने की दीवार तोड़ दी और अंदर घुस गये। डायल-112 की वहां मौजूद गाड़ियां को आग लगा दी। साथ ही, हिंसा की चपेट में आयी कई दुकान और शोरूम को भारी नुकसान हुआ।

विश्व हिन्दू परिषद ने लगाए आरोप।

विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन को अपनी यात्रा सम्बंधी सूचना 6 महीने पहले ही दे दी थी। उन्होंने कहा कई यात्रा के समय उनके साथ हरियाणा पुलिस के कुछ जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात किये गए थे। लेकिन पथराव शुरू होने ही सभी पुलिसकर्मी स्थिति संभालने की जगह भाग गए।

आपको बता दें कि हर साल विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता जलाभिषेक के लिए नलहड़ शिव मंदिर जाते हैं। इसी साल करीब तीन दसक के बाद नूंह एक बार फिर हिंसा की आग में सुलग उठा है। यह यात्रा सुबह 10 बजे निकली थी। यह खेलड़ा से होती हुई, दिल्ली-अलवर रोड से फिरोजपुर झिरना जानी थी। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान एक समुदाय विशेष ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे हिंसा भड़क गयी और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू हो गयी। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवन समेत अब तक 4 लोगों की मृत्यु हो गयी। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी, कर्मचारी व अन्य घायल हैं।

हिंसा के बाद पुलिस ने करीब 20 FIR दर्ज की है। नूंह में रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मामले की रिपोर्ट ली है। प्रदेश के डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ अलोक मित्तल भी नूंह के लिए रवाना हुए। इसके अलावा राज्य गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि शांति बहाली के बाद हिंसा का पूरा आंकलन किया जाएगा। मामले की जांच करायी जाएगी। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल ने कहा कि नूंह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से राज्य में शांति की अपील करता हूँ। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

क्यों भड़की हिंसा…?

दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों संगठनों का ब्रजमंडल यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। पुलिस के मुताबिक़ दोपहर एक बजे यह यात्रा बड़कली चौक पर पहुंची तो समुदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव के भाड़ यात्रा में भगदड़ मच गयी। उपद्रवियों ने गाड़ियों को पलटते हुये, उनमें आग लगा दी। पुलिस की मौजूदगी में पास से गुजर रहे वाहनों पर भी पथराव किया। जिसके बाद कुछ लोग इसका वीडियो सोशल मीडिया डालते हुए मदद मांगते नजर आये।

एक दिन पहले बजरंग दल के सदस्य और गोरक्षक मोनू मानेसर ने यात्रा को लेकर वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वो खुद अपनी टीम के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद ही पुलिस को अलर्ट किया गया था। हालांकि मोनू इस यात्रा में नहीं पहुंचा था। मोनू मानेसर पर राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद व नासिर को जिंदा जलाने का आरोप है और वो राजस्थान के पुलिस कागजों पर फरार हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें