Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देसी देसी न बोल्या कर..जैसे गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर का निधन !

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार रात को निधन हो गया। सिंगर करीब 33 वर्ष के थे। सिंगर पिछले दस दिनों से एक निजी अस्पताल में स्वास्थ कारणों से भर्ती थे। बताया जा रहा है कि हरियाणवी सिंगर राजू को काला पीलिया हो गया था। जिसके कारण उनके लिवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। पिछले कुछ दिनों से तबियत बिगड़ने के कारण वो वेंटिलेटर पर थे। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। इस दौरान भी सिंगर अस्पताल में ही भर्ती थे।

- Advertisement -

धार्मिक गीतों से की करियर की शुरुआत। 

आपको बता दें, राजू पंजाबी का असली नाम राजा कुमार था। वह राजस्थान के रावतसर के रहने वाले थे। उन्होंने धार्मिक गीतों से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। 2013 में आये उनके गाने, ”यार दोबारा नहीं मिलने” से वे प्रसिद्ध हुए थे। सिंगर राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावत खेड़ा में किया जाएगा। राजू पंजाबी मौजूदा समय में हिसार के आजाद नगर में रहते थे। सिंगर की मौत को सूचना के बाद से ही उनके दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसी के साथ हरियाणवी इंड्रस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनके निधन की सूचना पर हिसार पहुंचे। उनके शव को उनके आवास ले जाया गया।

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज। 

राजू पंजाबी का इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी तबियत अचानक फिर से खराब हो गयी। जिससे उन्हें दुबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि राजू पंजाबी शादीशुदा हैं और उनकी 3 बेटियां हैं। राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान का एक जाना माना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी ने हरियाणा के साथ अन्य आसपास के राज्यों में भी अपनी पहचान बनायी।

राजू पंजाबी की जोड़ी सपना चौधरी के साथ काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंड्रस्ट्री को नयी पहचान दिलवाई। साथ ही हरियाणवी गानों को नई दिशा दी। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि उस समय भी वो बिमारी के चलते अस्पताल में ही भर्ती थे। उनके अंतिम गानों के बोल, ”आपसे मिलके यारों हमे अच्छा लगा था” थे। इसको तैयार करने में सिंगर को दो साल का समय लगा था।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें