Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

48 सालों बाद उफान पर हिंडन नदी: गाजियाबाद और नोएडा के लिए बनी मुसीबत..!

नोएडा : दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के दो बड़े औद्योगिक शहर गाजियाबाद और नोएडा बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। साल भर नाले की तरह बहने वाली हिंडन नदी, करीब 48 सालों के बाद उफ़ान पर है। जिसके चलते, गाजियाबाद और नोएडा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लोगों को अपना घर छोड़ कर जाना पद रहा है।

- Advertisement -

हिंडन नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि ।

बुधवार को इलाके में हुयी तेज़ बारिश ने हालात और खराब कर दिए। हिंडन नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से, आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, सुतियाना गांव में ऐप बेस्ड कैब कंपनी के यार्ड में 4 से 5 फ़ीट तक पानी भर गया। जिसके चलते कई गाड़ियां पानी में डूब गयीं। दूसरी ओर, आस पास के खेतों और फार्महाउसों में भी पानी भर गया।

 

जिला प्रशासन जलमग्न इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। 

जिला प्रशासन और बचावकर्मी लगातार जलमग्न इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें, हिंडन नहीं का जलस्तर मंगलवार से घटने लगा था। सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार दोपहर तक करीब 15 घंटों में हिंडन नदी का पानी का लेवल एक फीट तक कम हुआ था। जहां पर यह जलस्तर कम हुआ वहां, पम्प से पानी निकाला जा रहा था। नगर निगम के जलकल विभाग के अनुसार, दस पम्पों की सहायता से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा था।

 

48 वर्षों बाद हिंडन नदी में आयी बाढ़ ।

एसडीएम फाइनेंस ने बताया, प्रशासनिक रेकॉर्ड में हिंडन नदी में 48 वर्षों बाद इतनी बाढ़ आयी है। जिसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नदी के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

 

राहत और बचाव कार्य जारी है।

यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन ने अब तक, 3410 लोगों को शेल्टरों में विस्थापित कर दिया है। जिला प्रशासन के अनुसार, दस गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिनके लिए 15 शेल्टर होम सक्रिय हैं। इसके अलावा, 24 घंटे जिला प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों पर अपनी नज़र रखे हुए हैं। वहीं, यह चेतावनी भी दी गयी है कि बिना प्रशासन की जानकारी के कोई भी व्यक्ति बाढ़ प्रभावित अपने घरों में सामान लेने के लिए न जाए।

नोएडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश ने स्थितियां वापस से खराब कर दीं। इसके चलते जो इलाके बाढ़ से प्रभावित नहीं भी थे वहां भी सडकों पर पानी भर गया।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें