Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IIFA 2025: 18 साल बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर का मिला जबरदस्त गले मिलना, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

IIFA 2025: IIFA 2025 अवॉर्ड्स के मौके पर बॉलीवुड के सितारों का जलवा देखने को मिला। समारोह से पहले आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। बी-टाउन के एक्स कपल करीना कपूर और शाहिद कपूर को एक-दूसरे को गले लगाते और हंसते हुए देखा गया। यह नजारा सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है।

- Advertisement -

करीना और शाहिद का यह गले मिलना 18 साल बाद हुआ, और फैंस के लिए यह पल किसी जादू से कम नहीं था। दोनों का यह मिलन उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस की यादों को ताजा कर गया, खासकर फिल्म “जब वी मेट” के बाद, जब इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा था।

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है। एक यूजर ने लिखा, “फाइनली दोनों मेच्योर हो गए हैं,” जबकि दूसरे ने कहा, “यह देखकर खुशी हुई!” इन प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि फैंस दोनों की इस नई दोस्ती को बहुत ही पंसद कर रहे हैं।

करीना और शाहिद के अलावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर और कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे। गले मिलने के बाद, शाहिद और करीना को काफी देर तक आपस में बातचीत करते हुए भी देखा गया। इसके बाद, करीना ने करण जौहर को भी गले लगाया। यह सब देखकर दोनों सितारों के बीच की अच्छी बॉन्डिंग साफ झलकी।

काफी समय बाद करीना और शाहिद का यह मुलाकात फैंस के लिए एक सरप्राइज था, और यह भी साबित करता है कि समय के साथ रिश्ते बदलते हैं और लोग एक-दूसरे से ज्यादा समझदारी से मिलते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें