Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिमाचल प्रदेश: नई कैबिनेट का गठन, विक्रमादित्य सिंह समेत इन सात विधायकों ने ली शपथ

हिमाचल प्रदेश में नई कैबिनेट का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

- Advertisement -

 

सबसे पहले सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल्य ने शपथ ली। इसके बाद सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है।

 

एक माह बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। राहुल गांंधी की सहमति के बाद सीनियर लीडर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया। ठीक एक माह बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट का विस्तार भी हो गया है।

 

कांग्रेस ने 40 सीटें जीती थीं

आज प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सात विधायकों को शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार बीजेपी सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई। आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें