Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

त्रिपुरा चुनाव में भाजपा ने 6 विधायकों के टिकट काटे, पहली बार 11 महिलाओं को टिकट !

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण में 48 कैंडिडेट्स (Candidates) के नाम की घोषणा की है।  पार्टी ने 6 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।

- Advertisement -

 

खास बात यह है कि, भाजपा ने राज्य से पहली बार 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक (Union Minister Pratima Bhowmik) के भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रतिमा धनपत सीट से  चुनाव लड़ेंगी। प्रतिमा भौमिक धनपुर से विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगी, मोदी सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं।

 

आशीष कुमार साहा को दिया टिकट 

आपको बता दें कि,  कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा चुनाव के लिए 17 सीटों पर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने अगरतला से फिर से सुदीप रॉय बर्मन को ही मैदान में उतारा है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री माणिक साहा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने टाउन बार्दोवाली सीट से आशीष कुमार साहा को टिकट दिया है।

 

भाजपा ने 6 विधायकों के नाम काटे

भाजपा ने जिन 6 विधायकों के नाम काटे हैं, उनके नाम विम्मी मजूमदार, सुभाष चंद्र दास, अरुण चंद्र भौमिक, वीरेंद्र किशोर देव बर्मन, परिमल देबबर्मा और विप्लव कुमार हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अनिल बलूनी के साथ मिलकर पहले चरण की लिस्ट जारी की है।

 

विदित हो कि, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 20 सीटों के लिए भी जल्द ही कैंडिडेट्स की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को CPIM Communist Party of India (Marxist) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मोबोशर अली कैलाशहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें