Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड, यूपी और एमपी के ठिकानों पर छापेमारी !

कानपुर की बड़ी वनस्पति तेल कंप कंपनी मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्यवाही की है। आयकर विभाग ने मयूर ग्रुप के कानपुर समेत यूपी और एमपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे से यूपी में करीब 20 और मध्य प्रदेश के 15 ठिकानों पर रेड की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला करीब 1 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का है। कानपुर स्थित आवास, कार्पोरेट कार्यालय और फैक्टरी में कार्रवाई की गई। यह रेड सुबह छह बजे से जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करता है।

- Advertisement -

टैक्स चोरी के मामले में की गयी कार्यवाही।

सूत्रों के अनुसार, मयूर ग्रुप पर यह कार्यवाही टैक्स चोरी के मामले में की गयी है। कंपनी पर बड़े पैमाने पर आयकर चोरी का आरोप है। कथिततौर पर एक हजार करोड़ की चोरी की बात सामने आ रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी 5 मंजिला आलिशान कोठी पहुंची। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान कंपनी के दोनों डायरेक्टर बह कोठी में मौजूद रहे। आपको बता दें कि कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। साथ ही इस फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है।

मयूर ग्रुप पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। जिसके चलते कानपुर समेत यूपी में करीब 20 और मध्य प्रदेश के 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। 30 दिसंबर 2021 को भी कानपुर स्थित मयूर वनस्पति के ठिकानों पर DGGI लखनऊ की रेड की खबर सामने आयी थी। जिसमें आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इस मामले में कंपनी के मालिक सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही की गयी थी। इसके पहले वर्ष 2019 में डीआरआई ने मयूर वनस्पति पर छापा मारकर कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें