Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IND v AUS: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार !

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज (11 मार्च) शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मे दिलेरी दिखाते हुए शानदार शतक जड़ दिया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन ने 194 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है। बता दें कि, तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इस बार शुभमन गिल पहली पारी में 21 रन और दूसरी पारी में 5 रन पर आउट हो गए थे। ऐसे में शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच के लिए भरोसा दिखाया है। उन्होंने टीम इंडिया और अपने फैंस को निराश नहीं किया है।

- Advertisement -

शुभमन गिल ने मचाया धमाल 

शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में 194 गेंदो में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया है। इसी के साथ शुभमन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ 113 रनों की शतकीय साझेदारी भी निभाई। शुभमन गिल के रूप में भारत को तीनों फॉर्मेट के लिए एक शानदार खिलाड़ी मिल चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शुभमन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस साल शुभमन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 2023 में यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वां शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भी दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर टी20 मुकाबले में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी शुभमन बन चुके हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें