Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत ने पहली पारी में खड़ा किया विशाल स्कोर, ऑस्ट्रेलिया पर ली 223 रनों की बढ़त, अक्षर शतक से चूके

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। नागपुर में खेले जा रहे सीराज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 177 रनों के जवाब में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। भारत ने इसके साथ ही अस्ट्रेलिया पर 223 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है। आस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने 124 रन देकर 7 विकेट झटके।

- Advertisement -

 

जडेजा- अक्षर की जोड़ी ने मचाया धमाल, शमी ने भी दिखाए जलवे
घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए तो वहीं, अक्षर पटेल ने भी 84 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई मंसूबों पर पानी फेरा। नंबर दस पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद शमी ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए 37 रनों की पारी में 3 छक्के जड़े। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय पारी को मजबूती प्रदान की।

 

टॉड मर्फी ने लिए पारी में 7 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिन गेंदबाज टॉड मर्फी ने 47 ओवर्स में 124 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किये। आपको बता दें कि यह टॉड मर्फी का डेब्यू मैच है। मर्फी के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी 2 विकेट झटके। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पहली पारी में विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। एक समय भारत का स्कोर 168 रनों पर 5 विकेट था, लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी नजर आए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें