Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सिर्फ 44 टेस्ट मैच में 200 विकेट, बुमराह ने औसत के मामले में पूरी दुनिया के गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट में गेंदबाजी औसत के मामले में दुनिया का कोई गेंदबाज उनसे आगे नहीं है। वेस्टइंडीज के सबसे खौफनाक गेंदबाज रहे मेल्कम मार्शल और कर्टली एम्ब्रोस भी उनसे पीछे हो गए हैं।

- Advertisement -

 

बुमराह के फिलहाल 44 टेस्ट में 19.3 के औसत से 202 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर आते हैं वेस्टइंडीज के महान मार्शल। उन्होंने 81 टेस्ट में 20.94 की औसत से 376 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर जोएल गार्नर हैं, जिन्होंने 111 टेस्ट में 20.97 की औसत से 259 विकेट लिए थे। कर्टली एम्ब्रोस चौथे नंबर पर हैं जो 98 टेस्ट में 20.99 की औसत से 405 विकेट लिए थे।

 

औसत का मतलब है कि प्रति गेंद एक गेंदबाज ने कितने रन खर्च किए। इस मामले में सबसे कंजूस दुनियाभर में बुमराह ही हैं। उन्हें खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है। इसीलिए उनका औसत 19.3 का ही है। जबकि महान मार्शल और एम्ब्रोस इतना पीछे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें