Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IND vs PAK: पाकिस्तान को विश्व कप में आठवीं बार हराने उतरेगा भारत, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत और पाकिस्तान महामुकाबले के लिए तैयार हैं। विश्व कप का यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी, जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे टॉस होगा। इस मैच को लेकर आईसीसी ने काफी तैयारियां की हैं और मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम भी रखा है। इस कार्यक्रम में अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है और वह काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं, साथ ही अहमदाबाद के किसी होटल में भी जगह नहीं बची है। दो महीने के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें पिछले महीने हुए एशिया कप में भिड़ी थीं।

 

दोनों टीमें विश्व कप में 1992 से एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। 1992 में भारतीय टीम ने 43 रन से, 1996 विश्व कप में 39 रन से, 1999 विश्व कप में 47 रन से, 2003 विश्व कप में छह विकेट से, 2011 विश्व कप में 29 रन से, 2015 विश्व कप में 76 रन से और 2019 विश्व कप में 89 रन से जीत हासिल की थी। अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 134 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 56 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच कुल 30 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 11 और पाकिस्तान ने 19 मुकाबले जीते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दो सितंबर को पल्लेकल में दोनों टीमों के बीच एशिया कप के ग्रुप राउंड का मुकाबला बेनतीजा रहा था। वहीं, 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-फोर में आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले को भारत ने 228 रन से जीता था। अब यह तीसरा मुकाबला होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें