Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

World Cup: आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, क्या श्रेयश अय्यर होंगे बाहर, किसे मिलेगा चांस?

भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। भारत की नजर लगातार सातवें जीत पर होगी, वहीं श्रीलंकाई टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। भारत के लिए इस समय सबसे कमजोर कड़ी श्रेयश अय्यर बने हुए हैं। ऐसे में संभव है कि आज के मैच में उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया जाए। उधर, श्रीलंका आज का मुकाबला हार गई तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।

- Advertisement -

भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है।

श्रीलंका की बात करें तो उसे छह मैचों में दो जीत मिली है। उसने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बंगलूरू में टीम के आखिरी लीग मैच से पहले वापसी नहीं कर सकेंगे। पांड्या को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान टखने में चोट लगी थी। टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। गिल तो डेंगू के बाद लौटे हैं लेकिन श्रेयश बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में संभव है कि ईशान किशन को इस मैच में मौका दिया जाए।

 

ये होगी संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें