Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

91 साल के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे बुरी स्थिति, अपने घर में बनाया सबसे न्यूनतम स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैचों में बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट के 91 साल के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया की इतनी बुरी स्थिति हुई है। भारतीय टीम ने अपने घर में यानी भारत के पिचों पर पहली बार अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया है। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 46 रन ही बना सकी। आप समझ सकते हैं कि 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन भी नहीं बना पाए। इससे पहले भारतीय पिच पर टेस्ट क्रिकेट में 2021 में कीवी टीम ने मुंबई में वानखेड़े की पिच पर सिर्फ 62 रन बनाए थे।

- Advertisement -

 

46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। मतलब ये कि भारत ने अपने ही देश में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे घनघोर बेइज्जती और क्या होगी। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

 

 

एशिया में सबसे कम स्कोर अपनी पिच पर

भारत 1933 से अपने देश में टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है लेकिन 91 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि भारतीय टीम इतने कम स्कोर पर आलऑउट हो गई हो। यही नहीं पूरे एशिया में पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने अपने घरेलू पिच पर 46 रन का न्यूनतम स्कोर बनाए हों। इस मामले में भारत अब पाकिस्तान से भी पीछे हो गया है। यानी पाक का रिकॉर्ड भी हमसे बेहतर रहा है। 1986 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के 53 रन और 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के 53 रन को पीछे छोड़ दिया है।

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सबसे कम स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे बेकार स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में इस टीम के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। 36 रन भारत का किसी भी पिच पर सबसे कम स्कोर है। कम से कम भारतीय टीम आज इस स्कोर को तो पार कर गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें