Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IND vs AUS 2nd Test Day 3: 113 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ढेर, भारत को मिला 115 रन का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई है और भारत को जीतने के लिए सिर्फ 115 रन का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल मैदान पर उतर गए हैं। दोनों बहुत ही सधी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इसके जवाब ने भारत ने 262 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली थी. बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट झटके. ऑफ स्पिनर आर अश्विन को भी 3 विकेट मिले।

 

ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 43 रन बनाए. इसके बाद स्मिथ 9 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. अच्छे लय में दिखे रहे मार्नस लैबुशेन 35 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैन रेनशॉ सिर्फ 2 रन बना सके और अश्विन की गेंद पर आउट हुए. पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था।

 

दूसरी पारी में वे शून्य रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। कमिंस पर शून्य के स्कोर पर जडेजा की गेंद पर आउट हुए. जडेजा ने एलेक्स केरी को भी 7 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। लायन भी 8 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. कुन्हेमैन अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें