Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IND vs BAN Test : पहली पारी में भारत ने बनाए 376 रन, बांग्लादेश की पारी शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने अश्विन कीे शतक की बदौलत 376 रन बनाए हैं। अब बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक उसके दो विकेट गिर चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। फिलहाल दूसरे दिन का खेल जारी है।

- Advertisement -

भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए।

उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया। आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया।

उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें