Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

श्रीलंका पर जीत के साथ फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, बारिश न बन जाए बाधा

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच आज श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। लेकिन आज भी बारिश की संभावना है। कहीं ऐसा ना हो कि बारिश के कारण ये मैच भी होने में दिक्कत आए क्योंकि ऐसा होता है तो फिर अब रिजर्व डे नहीं है। टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ अंक बांटने होंगे।

- Advertisement -

विराट कोहली ने पिछले मैच में 122 रन की शानदार पारी खेली थी और लोकेश राहुल के साथ मिलकर 233 रन की साझेदारी की थी। इस साझेदारी में अधिकतर रन भागकर बनाए गए थे। कोहली ने मैच के बाद थकान का जिक्र भी किया और यह भी बताया कि नवंबर में वह 35 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में रिकवरी उनके लिए आसान नहीं होगी, लेकिन वह टेस्ट खेलते हैं और अगले दिन खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में टीम इंडिया में विराट को आराम देकर श्रेयस अय्यर को तीसरे नंबर पर मौका दिया जा सकता है।

 

भारतीय टीम आज लगातार तीसरे दिन मैदान पर होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला रविवार को दोपहर में शुरू हुआ था, जो सोमवार रात खत्म हुआ। इसके बाद टीम इंडिया को आज (मंगलवार) को श्रीलंका के साथ मैच खेलना है। श्रीलंका की गर्मी और उमस भरे हालातों में लगातार क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने सोमवार को रात में 19 ओवर की गेंदबाजी की थी और अब आज फिर उन्हें कम से कम 30 ओवर की गेंदबाजी करनी होगी। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें