Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कैम्ब्रिज में मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘मेरी जासूसी होती है, लोकतंत्र खतरे में’

विदेशी धरती से राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत सरकार की आलोचना की है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारत में लोकतंत्र इस समय खतरे में है।

- Advertisement -

राहुल ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप भी लगाया। राहुल ने कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। राहुल ने यह भी आरोप लगाए कि भारत की सभी संस्थानें इस समय सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने यहां कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें