Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Women’s Day Special 2024: क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, जानें इसका पूरा इतिहास !

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को समाज में सभी महिलाओं को समानता सुरक्षा और बराबरी का हक देने आ उद्देश्य होता है। महिला दिवस को मानने की शुरुआत के पीछे भी महिलाओं के अधिकार की कहानी का पूरा इतिहास छिपा है। आइये जानें क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी की कहानी

- Advertisement -

 

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। खासतौर पर इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक,मानसिक और राजनैतिक रूप से समानता दिलवाने के लिए आगे बढ़ना है। इस दिन महिलाओं को सामाज में बराबरी का अधिकार दिलवाना है, ताकि वे अपने हक के प्रति जागरूक रहें। समाज में पुरुष और महिलाओं के हो रहे भेदभाव को मिटाकर समानता लाने के प्रयास के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

समाज में भेदभाव हुए असमानता की जड़ें जमा चुकी उन सभी समस्याओं के प्रति एक ललकार है, महिला दिवस। इतना ही नहीं आज तक महिलाओं ने अपने परिवार, दोस्तों, समाज और अपने देश के लिए जो भी कार्य किए हैं, उन सभी के लिए यह दिन उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देने का भी होता है।यह दिन कितना आवश्यक है, यह तो आप सब समझ गए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि महिला दिवस मनाने के पीछे का इतिहास क्या है और क्यों मनाया गया था महिला दिवस?

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुरुआत की कहानी 20वीं शताब्दी से शुरू होती है। इस दिन को मनाने की नींव उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लेबर मूवमेंट ने रखी। यह आंदोलन महिलाओं के अधिकार के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज एक आवश्यक आंदोलनों में से विशेष है। आपको बता दे, सबसे पहला महिला दिवस अमेरिका में 28 फरवरी सन 1909 के दिन सेलिब्रेट किया गया था। इसका आयोजन सोशियलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने साल 1908 में न्यूयॉर्क में हुए एक गार्मेंट स्ट्राइक के कीर्तिगान के लिए किया था। इस विरोध में खराब वर्किंग कंडिशन्स के कारण महिलाओं ने एक बड़ी स्ट्राइक की थी।

 

 

इसके बाद साल 1910 में कोपेनेहेगन, डेनमार्क, में क्लारा जेटकिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला कॉनफ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। इस प्रस्ताव को पूरी सहमति से स्वीकार किया गया। इस प्रस्ताव के बाद साल 1911 में कई यूरेपीय देशों में, सबसे पहला भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकार के लिए लाखों प्रतिभागियों ने अपनी आवाज उठाई।

 

 

उस दिन के बाद से आज भी सभी महिलाओं के अधिकार और स्वाभिमान के लिए आवाज उठाई जा रही है और तब से हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाने लगा। दरअसल, UN ने इस दिन की मनाने की शुरुआत साल 1975 में की और 2 साल बाद साल 1977 में, UN जर्नल असेंबली ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तरह मनाने का एलान की। इस तरह से हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें