Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPL Auction: इन गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर, इस खिलाड़ी की लग सकती है सबसे बड़ी बोली

आईपीएल (IPL Auction) की सबसे बड़ी नीलामी आज यानी रविवार से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस महानीलामी के जरिए करीब 200 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इनमें कई दिग्गज गेंदबाज और बल्लेबाज शामिल हैं जिनकी बोली लगनी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी और कौन से खिलाड़ी सबसे अधिक कीमत में बिक सकते हैं।

- Advertisement -

 

 

गेंदबाजों में ये बिकेंगे महंगे

गेंदबाजों की पहले बात कर लेते हैं। गेंदबाजों में सबसे अधिक चर्चा इस बार मोहम्मद शमी को लेकर है। मोहम्मद शमी देश के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं. हालांकि वो चोट से अभी उभरे हैं लेकिन माना जा रहा है कि उनकी बड़ी बोली लग सकती है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान भी इस पंक्ति में हैं। इसके अलावा दीपक चाहर, खलील अहमद पर भी अच्छी खासी बोली लग सकती है।

 

 

बल्लेबाजों में इन पर लगेगी बड़ी बोली

बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत पर आईपीएल की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। माना जा रहा है कि उन्हें 30 करोड़ तक का ऑफर मिल सकता है। वहीं श्रेयश अय्यर पिछली बार अपनी कप्तानी में आईपीएल जीतवा चुके हैं तो उनकी बोली भी तगड़ी लगने वाली है। केएल राहुल भी इस नीलामी में हैं तो उन पर भी नजरें रहेंगी। जोश बटलर भी शानदार बल्लेबाज हैं और माना जा रहा है कि उनके लिए भी बड़ी बोली लगेगी।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें