Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPL 2023: धोनी की इस एक चाल ने किया कमाल, टीम सीधे पहुंची फाइनल में

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में धोनी की टीम ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। सीएसके की इस कामयाबी में कप्तानी धोनी का योगदान सबसे अहम है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में धोनी ने एक ऐसा दांव खेला, जिसकी वजह से सीएसके की जीत आसान हो गई।

- Advertisement -

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चेन्नई ने 7 विकेट की नुकसान पर 172 रन बनाए। उसके बाद गुजरात टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि अभी उसके पास एक और मौका है।

 

गुजरात के खिलाफ मैच की बात करें तो धोनी ने एक ऐसी चाल चली की हार्दिक चारों खाने चित हो गए। दरअसल, धोनी हर हाल में अपने स्टार तेज गेंदबाज पाथिराना का चार ओवर का कोटा पूरा करवाना चाहते थे। गुजरात के खिलाफ पाथिराना को 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया। स्पैल का पहला ओवर डालने के बाद पाथिराना कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। मैच की अहमियत को देखते हुए धोनी पाथिराना से आखिरी पांच में से तीन ओवर डलवाना चाहते थे।

 

लेकिन पाथिराना के कुछ देर मैदान पर बाहर जाने की वजह सीएसके के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी। 16वें ओवर में अंपायर्स ने पाथिराना को मैदान पर वापसी किए हुए चार मिनट नहीं होने की वजह से गेंदबाजी करने से रोक दिया। धोनी ने बड़ी ही चालाकी से इस परेशानी का हल निकला।

 

धोनी पाथिराना को गेंदबाजी करने से रोकने की वजह को लेकर अंपायर्स के साथ उलझ गए. अंपायर्स और धोनी के बीच पांच मिनट तक बहस चली। इसी बीच पाथिराना के गेंदबाजी करने की चार मिनट की शर्त पूरी हो गई। धोनी अपनी चाल में कामयाब रहे और उन्होंने मैच का अंत होने तक पाथिराना का कोटा पूरा करवा लिया।

पाथिराना ने धोनी की उम्मीद पर खरा उतरते हुए 18वें में महज 4 रन खर्च किए और एक विकेट भी हासिल किया। आखिरी दो ओवर में गुजरात टाइटन्स पर दवाब काफी बढ़ गयाा। अंत में गुजरात की टीम 172 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह से धोनी की चाल ने सीएसके को एक बार फिर से फाइनल में एंट्री दिला दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें