Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Breaking: आईपीएस मणिलाल पाटीदार को मिली जमानत

आईपीएस मणिलाल पाटीदार को कानपुर में दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है। खास बात यह रही कि मामले में समय रहते विवेचनाधिकारी द्वारा आरोप पत्र न दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने यह जमानत मंजूर की है। आईपीएस मणिलाल पाटीदार महोबा के एक व्यापारी की मृत्यु के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहा था, उसने 15 अक्टूबर 2022 को कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण किया है।

- Advertisement -

यह था पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महोबा के स्टोन क्रशन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने 7 सितंबर 2020 को एसएसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

 

इंद्राकांत ने 6 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सीएम योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन यूपी डीजीपी को भेजा था।

 

8 सितंबर को इंद्रकांत अपनी कार में जख्मी हालत मिले, उनके गर्दन में पीछे की तरफ से गोली लगी थी। इसके बाद पाटीदार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। 13 सितंबर 2022 को इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

तब मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप) में केस दर्ज किया गया। इसके बाद से ही सस्पेंड तत्कालीन महोबा एसएसपी मणिलाल पाटीदार फरार हो गए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें