Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ISRO: चंद्रयान के बाद अब सूर्ययान की तैयारी, Aditya-L1 पहुंचा श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर !

ISRO: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) चांद के साथ अब सूरज की भी स्टडी की तैयारी कर रहा है। इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 इसी महीने चांद की सतह पर लैंड करेगा। चांद की स्टडी के मिशन के साथ ही इसरो ने अब सूर्य को समझने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। सूर्य की स्टडी के लिए ‘आदित्य-एल1’ मिशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसकी लॉन्चिंग की तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है। आदित्य-एल1 से जुडी जानकारी इसरो की तरफ से दी गई है।

- Advertisement -

आदित्य-एल1 सूरज का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ये स्पेसक्राफ्ट लॉन्च के चार महीने बाद सूरज-पृथ्वी के सिस्टम में लैगरेंज पॉइंट 1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। जिसके कारण यहां से सूर्य की स्टडी आसानी से की जा सकती है। ISRO ने ट्वीट कर PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन का अपडेट देते हुए कई तस्वीरें शेयर की। यह भी जानकारी दी कि Aditya-L1 श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन पहुंच गया है। ISRO का कहना है कि इस मिशन के माध्यम से सूर्य का अध्ययन करने और इसे समझने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही जानकारी दी कि Aditya-L1 सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है। इसे पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी पर कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

Aditya-L1 को लॉन्च के लिए बेंगलुरु में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर लाया गया है। सूर्ययान में लगी VELC सूरज की HD फोटो लेगा। इस स्पेसक्राफ्ट को PSLV रॉकेट से लॉन्च किया जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें