Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जाको राखे साइयां.., बचा लो..मलबे में दबी बच्ची की ये भावुक अपील सुन रो देंगे आप !

तुर्की में भयानक भूकंप (Terrible earthquake in Turkey) ने पूरे देश को हिला दिया है। तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि सेकंडों में सब बर्बाद हो गया है। इस भूकंप से अभी तक 8 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं, जबकि 35 हजार से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस बीच मलबे में दबी एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी भावुक अपील ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

- Advertisement -

 

विदित हो कि,  बीते सोमवार को आए भूकंप ने सीरिया और तुर्की के लोगों को बचने का भी मौका नहीं दिया। जब भूकंप आया तो, लोग गहरी निंद्रा में थे। उन्हें इस बात का अंदेशा तक नहीं था कि, इस तरह का भूकंप आएगा कि वे फिर कभी नहीं उठ सकेंगे।

लहूलुहान हालत में इस समय भी हजारों लोग ऐसे हैं जो मलबे में दबे अपनों को तलाश कर रहे हैं। इस बीच, सीरिया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल, जब यहां एक मलबे में राहत और बचाव कार्य चल रहा था तभी बचवाकर्मियों को मलबे में दबे मासूम भाई-बहन जिंदा दिखे। इस दौरान बच्ची ने इनसे जो भावुक अपील की उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

बच्ची ने कहा, ‘प्लीज मुझे और मेरे भाई को यहां से निकाल लीजिए। आप जो कहेंगे, मैं वो करने के लिए तैयार हूं। मैं जीवनभर आपकी गुलामी करने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन प्लीज हमें यहां से निकाल लें।’ यह वीडियो हर किसी को भावुक कर रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें