Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Japan Radioactive Water: जापान ने समुद्र में छोड़ा 133 करोड़ लीटर रेडियोएक्टिव पानी !

Japan Radioactive Water: जापान ने रेडियोएक्टिव पानी पैसिफिक महासागर में छोड़ना शुरू कर दिया है। जापानी समय के अनुसार यह पानी 1.30 बजे छोड़ना शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 2 लाख लीटर रेडियोएक्टिव पानी समुद्र में छोड़ा जाएगा। इसके बाद इसे बढाकर 4.60 लाख लीटर कर दिया जाएगा। यह पानी फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का है। इस प्लांट को मेंटेन करने वाली कंपनी TEPCO ने बताया कि पहले सैंपल के तौर पर शुरूआती टैंक से थोड़ा पानी छोड़ा गया। इसके बाद सभी कंडीशन्स को चेक किया गया। जिसमें कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आई। बता दें, प्लांट से पानी रिलीज करने वाला पंप 24 घंटे तक एक्टिव रहेगा।

- Advertisement -

आखिर क्यों छोड़ा जा रहा है Radioactive Water..?

आपको बता दें कि जापान में 11 मार्च 2011 को उत्तर पूर्वी तट पर 9.0 तीव्रता भूकंप आया था। जिसके कुछ देर बाद समुद्र में चट्टानों के खिसकने से वहां 15 मीटर ऊंची सुनामी आई। सुनामी की वजह से फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में भयानक हाइड्रोजन विस्फोर हुए। सुनामी ने रिएक्टरों के कूलिंग सिस्टम को तहस-नहस कर दिया था। जिससे तीन रिएक्टर पिघल गए थे। बाद में इन्ही पिघले रिएक्टरों को ठंडा करने के लिए समुद्र के 10 लाख टन से भी अधिक पानी का उपयोग किया गया था।

इसके बाद से ही वहां पर 133 करोड़ लीटर पानी जमा है। अब इसी पानी से निजात पाने के लिए जापान इसे वापस समुद्र में बहा रहा है। हालांकि रेडियोएक्टिव पानी को समुद्र में डालने से पहले साफ किया जा रहा है। रेडियोएक्टिव पानी की फ़िल्टरेशन प्रक्रिया बहुत ही जटिल होती है। जिससे अधिकांश रेडियोएक्टिव तत्व पानी से हट जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ रह जाते हैं।

कैसे पानी हुआ रेडियोएक्टिव..?

2011 में भूकंप के झटके महसूस होते ही फुकुशिमा में समुद्र किनारे बने न्यूक्लियर प्लांट के रिएक्टर बंद कर दिए गए। रिएक्टर की कूलिंग के लिए जनरेटर स्टार्ट कर दिए गए। इमरजेंसी जनरेटर गर्म रिएक्टर को ठंडा कर पाता, इसके पहले ही सुमद्र में आयी सुनामी का पानी प्लांट में अंदर घुस गया। जिसके बाद इमरजेंसी जनरेटर बंद हो गया और गर्म रिएक्टर पिघलने लगे। जिसके बाद न्यूक्लियर रिएक्टर्स में चेन रिएक्शन को रोकने के लिए, इन्हे 133 करोड़ लीटर समुद्र के पानी से ठंडा रखा गया। लेकिन इससे पानी में 64 तरह के रेडिओएक्टिव मटेरियल घुल गए, जो इंसानों के लिए काफी हानिकारक होते हैं।

प्रदूषित पानी है कितना सुरक्षित..?

जापान का कहना है कि इस प्रदूषित पानी को खास तरीके से साफ करने के बाद ही समुद्र में डाला जा रहा है। जापान के अनुसार लगभग सारे रेडियोएक्टिव तत्वों को हटाने के बाद ही पानी को समुद्र में छोड़ा जाएगा। जिसे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी अपना समर्थन दिया था। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी में सफाई के बाद ट्रिटियम जैसे बचे तत्व की अधिक खुराक ही इंसानों को नुकसान पंहुचा सकती है। उनके अनुसार सफाई के बाद बचे तत्व वैज्ञानिक लिहाज से खतरनाक नहीं हैं। लेकिन वहीं यह बात भी कही जा रही है कि इसके रेडियशन से फ़ूड-चेन को खतरा है। मछली व अन्य समुद्री जीव का सेवन काने वाले लोग इसे नुकसानदायक बता रहे हैं।

रेडियोएक्टिव पानी छोड़े जाने पर दुनिया की प्रतिक्रिया।

रेडियोएक्टिव पानी छोड़े जाने का सबसे ज्यादा डर अभी तक चीन और साउथ कोरिया जता रहा है। उन्हें डर है कि ये सी-फ़ूड यानी मछली, क्रैब आदि से इंसानों के शरीर तक पहुंच सकता है। ट्राइटियम के इंसानी शरीर में जाने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हांगकांग और चीन ने जापान से सी फूड करने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं साउथ कोरिया के छात्रों ने सियोल स्थित जापानी दूतावास के बाहर हंगामा किया। जिसके बाद कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।

तीन किलोमीटर तक मछली पकड़ने पर रोक।

बता दें कि रेडियोएक्टिव पानी छोड़ने के लिए UN की Atomic Agency पहले ही अप्रूव कर चुकी है। यह पानी एक हजार टैंक्स में रखा गया है। जिसे अगले 30 सालों तक रिलीज किया जाएगा। जिसके लिए रोजाना 5 लाख लीटर पानी समुद्र में छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि ऐसा करने से समुद्र पानी में बचे रेडियोएक्टिव तत्वों असर कम रहेगा। फिलहाल जहां ये पानी छोड़ा जा रहा है वहां से तीन किलोमीटर तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है। हालांकि एक वैज्ञानिक रिचमोंड ने वेबसाइट नेचर को बताया कि 3 किलोमीटर के दायरे में रोक लगाने से कुछ नहीं होगा। जिसका कारण समुद्री जीवों का लम्बी दूरी तय करना है। साथ ही समुद्री छोटी मछलियों का बड़ी मछलियों का खाना भी है। जो बाद में लम्बी दूरी तय करेंगी और लोगों के खाने तक पहुंचेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें