Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चोट से उबर कर आए और पहले ही मैच में छाए, आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ बुमराह ने बनाए कई रिकॉर्ड

चोट के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी की है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत से शुरुआत की है। इस जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने ही कप्तानी की और पहले ही ओवर में दो विकट चटकाकर बता दिया कि शेर घायल जरूर हुआ था लेकिन शिकार नहीं भूला है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में बुमराह ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए हैं।

- Advertisement -

 

बता दें कि बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर आयरलैंड को दो रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बुमराह ने टी20 में पहली बार भारत की कप्तानी की। वह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। बुमराह ने टी20 में बतौर कप्तान पहले मैच को यादगार बनाया।

 

उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने दो विकेट पहले ही ओवर में हासिल किए। बुमराह की पहली गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे लोर्कन टकर ने स्कूप लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच ले लिया। इस तरह बुमराह को एक ओवर में दो विकेट मिल गए।

 

बुमराह को कातिलाना गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टी20 में बतौर कप्तान पहले ही मैच में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं। अब तक महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी ऐसा नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें