Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बुमराह का जलवा, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ जीत लिया इस मंथ का सबसे बड़ा अवॉर्ड

 भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। बुमराह ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि रोहित शर्मा भी पीछे छूट गए हैं। जी हां, जून महीने के लिए आईसीसी मंथ ऑफ द प्लेयर का ऐलान हुआ और वह अवॉर्ड गौतम गंभीर के खाते में गया है। बुमराह के साथ जून महीने के लिए रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को भी नॉमिनेट किया गया था. बुमराह ने इन दोनों खिलाड़ियों को पछाड़ कर ICC प्लेयर ऑफ द मंथ  का खिताब अपने नाम कर लिया.

- Advertisement -A valid URL was not provided.

यह जसप्रीत बुमराह का पहला ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार है. बुमराह ने विश्व कप में आठ मैचों में 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे और भारत को 17 साल बाद विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया.

इस पुरस्कार पर बुमराह ने कहा, “मुझे जून के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है. यूएसए और वेस्टइंडीज में बिताए कुछ यादगार हफ़्तों के बाद यह मेरे लिए एक विशेष सम्मान है. एक टीम के रूप में हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था, और मुझे इस व्यक्तिगत सम्मान को सूची में जोड़ने में खुशी हो रही है.”

उधर,महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को ‘जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ चुना गया. मंधाना को यह पुरस्कार पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बल्ले सब दमदार प्रदर्शन करने पर दिया गया.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें