Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Jharkhand Chunav Results 2024 Live Updates: झारखंड में पलटा खेल! जानें लेटेस्ट अपडेट –

Jharkhand Chunav Results 2024 Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राज्य में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी।

आपको बता दें, जमशेदपुर पश्चिम से NDA के सरयू राय 12,139 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि जमशेदपुर पूर्वी सीट पर भाजपा की पूर्णिमा साहू 18736 वोटों से आगे चल रही हैं।

- Advertisement -

-झरिया विधानसभा चुनाव में भाजपा की रागिनी सिंह ने बढ़त बना ली है। 5वें राउंड की गिनती के बाद रागिनी सिंह 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

-डालटनगंज विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 24936 वोट मिले हैं। कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी को 19931 वोट मिले हैं।

-धनवार विधानसभा में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी 1840 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चुनाव में तीसरे राउंड की गिनती के बाद आजसू की सुनीता चौधरी आगे चल रही हैं। सुनीता चौधरी को अब तक 23342 वोट मिले हैं। कांग्रेस की ममता देवी 11265 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-वहीँ, पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा में छठे राउंड की गिनती में आरजेडी के नरेश सिंह 6933 वोटों से आगे चल रहे हैं। नरेश सिंह को अब तक 24571इकहत्तर” वोट मिले हैं। बीजेपी के रामचंद्र चंद्रवंशी दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 17578 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की अंजू सिंह 7432 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के सुधीर कुमार को सिर्फ़ 729 वोट ही मिल पाए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें