Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ED के दफ्तर पहुंची तेलंगाना CM की बेटी, शराब घोटाले में आज होगी पूछताछ

दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की विधायक के. कविता से आज ईडी पूछताछ करेगी। सी शराब घोटाले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

ईडी का समन मिलने के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया था। कहा था कि ‘महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हमने दो मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। हम लोग दिल्ली में भूख हड़ताल करने वाले थे। विपक्ष के 18 दल इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन इसके पहले ईडी ने मुझे नौ मार्च को समन भेज दिया। मैंने उनसे 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था लेकिन पता नहीं वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हो गई हूं।’

 

इस तरह इस मामले में कविता का आया नाम

शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी अरुण पिल्लई की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि अरुण जिस कंपनी को संचालित करता है, वो कविता की है। कंपनी में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी कविता की ही है। अरुण इस कंपनी को रिप्रजेंट करता था।

कविता और आप में हुई थी डील
कहा जाता है कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच डील हुई थी। इसके अनुसार, कविता की कंपनी को दिल्ली में एंट्री दिलाई गई। पिल्लई ने पूछताछ में बताया कि इसको लेकर एक मीटिंग हुई थी। इसमें कविता, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई, बुची बाबू, विजय नायर, दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इसी बैठक में रिश्वत को लेकर चर्चा हुई थी। आरोप है कि बोइनपल्ली ने नायर और उनके सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलीभगत और साजिश में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत का ट्रांस्फर किया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें