Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भोजपुरी गाने ‘आशिक-आवारा’ में निरहुआ के साथ काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो!

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जब भी अपने फैंस के लिए कोई गाना या फिल्म लेकर आते हैं, तो वह तेजी से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। इन दिनों निरहुआ का पुराना भोजपुरी गाना ‘आशिक-आवारा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ दो मशहूर अभिनेत्रियों, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ धमाकेदार रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

आम्रपाली को छोड़ काजल के साथ रोमांस में दिखे निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों की बात की जाए तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, इस गाने में निरहुआ काजल राघवानी के साथ भी बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं। ‘आशिक-आवारा’ गाने में तीनों सितारों की तिकड़ी ने ऐसा समां बांधा है कि दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

11 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ गाना हुआ सुपरहिट

‘आशिक-आवारा’ गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसका क्रेज आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ का स्वैग, आम्रपाली की अदाएं और काजल का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस का अटूट प्यार

भोजपुरी सिनेमा के फैंस निरहुआ, आम्रपाली और काजल की इस तिकड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने इस गाने को लेजेंड्री बताया है और कहा कि यह गाना आज भी उतना ही ताजगी भरा लगता है जितना रिलीज के वक्त था।

निरहुआ के फैंस के लिए खास तोहफा

अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर जाकर ‘आशिक-आवारा’ को जरूर देखें। यह गाना न केवल मनोरंजन का बेहतरीन जरिया है, बल्कि यह यह साबित करता है कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स का जादू वक्त के साथ फीका नहीं पड़ता।

Also Read: The Most Expensive Villain In Cinema: कौन है सिनेमा का सबसे महंगा विलेन? जिसने एक फिल्म के लिए चार्ज किए 200 करोड़!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें