Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त, डिप्टी सीएम को गाड़ी छोड़ 500 मीटर चलना पड़ा पैदल

प्रदेश के बड़े शहरों में जाम की क्या स्थिति है, इससे खुद सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी दो चार होना पड़ा। कानपुर में डिप्टी सीएम खुद जब जाम में फंसे तो उन्हें स्थिति का सही अंदाजा हो गया। उन्हें 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ा। इतना ही नहीं इस दौरान 1 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

- Advertisement -

 

दरअसल, कानपुर-उन्नाव शिक्षक और स्नातक MLC सीट पर नामांकन का आज आखिरी दिन है। BJP कैंडिडेट अरुण पाठक के प्रचार के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे थे। सरसैया घाट तक जाने वाली रोड पर जाम लगा था। कानपुर के जाम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी फंस गए।

 

कोई और तरीका न देखकर उन्हें कार से उतरना पड़ा। भीड़ के साथ वे पैदल ही 500 मीटर दूर आयोजन स्थल के लिए चल पड़े। इस दौरान करीब 1 किमी की दूरी में गाड़ियां फंसी नजर आईं और इस कारण लोग हलकान दिखे। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। मगर वीआईपी मूवमेंट के कारण लोगों को और परेशान होना पड़ा।

 

अरुण पाठक तीसरी बार प्रत्याशी घोषित

बता दें कि कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सोमवार देर रात घोषणा कर दी थी। कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। जबकि शिक्षक एमएलसी सीट पर पहली बार उतर रही भाजपा ने उन्नाव के युवा नेता वेणुरंजन भदौरिया पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें