Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘यह सब एआई का खेल है’

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री हमेशा से ही मीडिया और उनके फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रही है। हाल ही में तेजस्वी की मां ने नेशनल टेलीविजन पर उनकी शादी की डेट का ऐलान किया था, जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

- Advertisement -

हालांकि, अब करण ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और मजाकिया अंदाज में इसका जिम्मेदार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को ठहराया है। उन्होंने इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए कहा, “नहीं, नहीं, वो एआई था एआई। ये सब… आजकल एआई इतना खतरनाक हो गया है, मैं बता नहीं सकता।” इसके बाद करण ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी शादी की कोई तारीख घोषित नहीं की, बल्कि यह सब एआई की वजह से हुआ है।

इस दौरान करण ने सोशल मीडिया पर भी एआई को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह इस मुद्दे पर हल्के-फुलके अंदाज में ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं, तेजस्वी की मां ने एक टीवी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के दौरान कहा था कि इस साल ही उनकी बेटी और करण की शादी हो जाएगी। इस पर तेजस्वी थोड़ी शरमाईं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

हालांकि, तेजस्वी और करण ने पहले ही यह कहा था कि उनका शादी का प्लान कोर्ट मैरिज का है और हिना खान समेत कुछ करीबी दोस्तों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।

दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुले तौर पर बात की है और वे एक-दूसरे के साथ कई परिवारिक और पार्टी गैदरिंग्स में नजर आ चुके हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें