Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कर्नाटक कांग्रेस का धोबिया पछाड़ दांव, मोदी-शाह चारों खाने चित्त !

आज भाजपा को यूपी में बंपर जीत मिली है। तो वहीं कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी को बुरी तरह से पटखनी दी है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पिछले एक साल के अंदर यह दूसरा राज्य है।

- Advertisement -

 

 

 

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अगर कांग्रेस के विधायक छोड़कर बाकी सारे विधायक भी बीजेपी के साथ आ जाएं तब भी सरकार नहीं बनेगी। ऐसे में इतना ही नहीं पार्टी ने जिन दमदार मंत्रियों पर जिन दमदार मंत्रियों पर अपना दांव लगाया था, उन्हें भी पटखनी खानी पड़ी।

इन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना भी शामिल है। साथ ही अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसके बाद सात राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में कुल मिलाकर अगले दो सालों में लोकसभा के साथ-साथ 13 बड़े राज्यों के चुनाव होंगे। भाजपा के लिए कर्नाटक की हार को बड़ा झटका माना जा रहा है। इस दौरान कर्नाटक में जीत, मुश्किलों में घिरी कांग्रेस के लिए जीवनदान साबित हुई है।

जानिए कर्नाटक में क्यों हारी भाजपा?

1. भाजपा के लिए आंतरिक कलह बनी मुसीबत: पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही थी। यह सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

2. भाजपा को टिकट बंटवारे ने बिगाड़ा बाकी खेल: चुनाव के समय में टिकट बंटवारे को लेकर भी बड़ी गड़बड़ी हुई। पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का टिकट काटना भाजपा को भारी पड़ा।

3. भ्रष्टाचार के आरोपों ने पहुंचाया नुकसान: यह मुद्दा पूरे चुनाव में हावी रहा। चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा के एक विधायक के बेटे को रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा गया था।

4. दक्षिण बनाम उत्तर की लड़ाई का भी असर: इस वक्त दक्षिण बनाम उत्तर की बड़ी लड़ाई चल रही है। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और मौजूदा समय केंद्र की सत्ता में है।

5. आरक्षण का मुद्दा पड़ा भारी: यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण खत्म करके लिंगायत और अन्य वर्ग में बांट दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें