Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

KBC 16: अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का मजेदार किस्सा, बताया क्यों पड़ती थी उन्हें मार!

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 (KBC 16) के सेट पर महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर अपनी जिंदगी के रोचक किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही के एपिसोड में, रोलओवर कंटेस्टेंट जसपाल सिंह के साथ बातचीत के दौरान, अमिताभ ने अपने बचपन का एक दिलचस्प वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि स्कूल में नियम तोड़ने पर उन्हें किस तरह सजा मिलती थी।

- Advertisement -

घी पर हुई मजेदार चर्चा

शो के दौरान जसपाल सिंह ने बिग बी को देसी घी खाने के लिए पंजाब आने का न्योता दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा घी खाने वाले लोग हैं। इस पर अमिताभ ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वे सभी कंटेस्टेंट से अनुरोध करते हैं कि अपने घर की महिलाओं से घी लेकर आएं।

अमिताभ ने सुनाया स्कूल बंक करने का किस्सा

बातचीत के दौरान जसपाल सिंह ने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्होंने कभी क्लास बंक की है। इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, “भाईसाहब, हमने क्लास नहीं, स्कूल बंक किया है।” उन्होंने बताया कि नैनीताल के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के दौरान काफी सख्ती थी। अगर कोई नियम तोड़ता था, तो सजा के रूप में बेंत से मार पड़ती थी। लेकिन फिर भी, रात को जब सभी सो जाते थे, तो वे स्कूल से बाहर निकल जाते थे।

जसपाल ने जीते साढ़े बारह लाख

जसपाल सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 12.5 लाख रुपये की धनराशि जीती। हालांकि, 25 लाख के सवाल पर जवाब न पता होने के कारण उन्होंने खेल को क्विट कर लिया। उनके लिए यह रकम बेहद महत्वपूर्ण है, और वह इस जीत से काफी खुश नजर आए।

Also Read: एल्विश यादव फिर कानूनी संकट में, स्नेक वेनम केस में पुलिस की सख्ती, 7 दिन में क्या होगा बड़ा खुलासा?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें