Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कीर्ति सुरेश करने जा रहीं शादी ! सोशल मीडिया से मिला अपडेट, दिसंबर में गोवा में रचाएंगी ब्याह !

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और नेशनल अवॉर्ड विजेता कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी और बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को कीर्ति अपनी मां और अभिनेत्री मेनका के साथ आंध्र प्रदेश के तिरूपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके पिता सुरेश कुमार भी मौजूद थे। कीर्ति ने बताया कि वह अपनी शादी और हिंदी फिल्म के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने आई हैं।

- Advertisement -

बचपन के दोस्त संग लेंगी फेरे

मीडिया से बातचीत में कीर्ति ने पुष्टि की कि वह दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थटिल से शादी करने जा रही हैं। कीर्ति और एंटनी एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं और कॉलेज के दिनों से ही साथ हैं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के बावजूद अपने रिश्ते को मजबूती से बनाए रखा।

शादी का स्थान और तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 11-12 दिसंबर को गोवा में शादी करेंगे। कीर्ति ने कहा, “अगले महीने मेरी शादी है और मेरी हिंदी फिल्म भी जल्द रिलीज होने वाली है। मैं भगवान का आशीर्वाद लेने यहां आई हूं।”

इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया था हिंट

हाल ही में कीर्ति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर दिवाली के अवसर की थी। उन्होंने लिखा था, “15 साल और सफर जारी है….” इस पोस्ट से उनके फैंस को उनके रिश्ते की गहराई का अंदाजा हुआ।

वर्कफ्रंट पर कीर्ति का जलवा

कीर्ति सुरेश जल्द ही बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कालिस ने किया है और यह 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

‘महानती’ से मिली पहचान

कीर्ति सुरेश ने 2018 में आई फिल्म ‘महानती’ से अपार प्रसिद्धि पाई थी। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री सावित्री का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा, वह ‘दशहरा’ और ‘भोला शंकर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

फैंस में उत्साह

कीर्ति की शादी और बॉलीवुड डेब्यू की खबर से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। उनकी आने वाली फिल्म और नई जिंदगी की शुरुआत का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें