Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल ने INDI गठबंधन और कांग्रेस- केजरीवाल पर बोला तगड़ा हमला, कह दी चुभने वाली बात

नोएडा| प्रज्ञा मिश्रा

- Advertisement -

यूपी सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को नोएडा में INDI गठबंधन और उसकी पार्टियों कांग्रेस, आप, सपा समेत अन्य पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सभी पार्टियां भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हैं। यह INDI गठबंधन नहीं ठगबंधन है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी जी कहते हैं “भ्रष्टाचार हटाओ”… वहींं Indi गठबंधन के नेता कहते हैं “भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी जी को हटाओ।” मगर ऐसा नहीं होगा। ये देश को लूटना चाहते हैं। वो घोटाला करते हैं और चाहते हैं कि कोई एक्शन भी न हो। ऐसा नहीं होने पाएगा। जो देश की जनता का पैसा लूटा है, उसे लौटाना होगा।

बता दें कि नितिन अग्रवाल नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश सभागार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये ठगबंधन है। अभी सारे भ्रष्टाचारी रामलीला मैदान में एक हो गए और उन्होंने भ्रष्टाचारियों के पक्ष में मिलकर रैली की। कांग्रेस कहती है कि ये किसी व्यक्ति के समर्थन की रैली नहीं, ये indi एकता की रैली है। कांग्रेस और आप दिल्ली और गुजरात में साझा चुनाव लड़ते हैं, लेकिन पंजाब में वो कहते हैं हम आपके हैं कौन? यही हाल इस गठबंधन का बंगाल और महाराष्ट्र तक है। ये भ्रष्टाचारियों और अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक हुए हैं। जहां सीटों की बात आती हैं, वहां अलग लड़ते हैं।

देश को लूटना चाहता है INDI गठबंधन

आबकारी मंत्री ने कहा कि इनका इरादा है कि जमकर देश को लूटो। जांच एजेंसियों के नोटिस को इग्नोर करो। कार्रवाई हो तो कोर्ट जाओ। झूठी कार्रवाई का डंका पीटो। ड्रामा करो कि हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। ये पहले दूसरी पार्टियों पर झूठे आरोप लगाकर माफी मांगते हैं। राम और रामचरित मानस के अपमान पर चुप रहते हैं। हिंदू और सनातन को खत्म करने की बात करते हैं। मगर शाहजहां शेख पर चुप रहते हैं। कोर्ट मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, संजय सिंह, हेमंत सोरेन किसी को जमानत नहीं दे रहा। तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ये लोग कोर्ट के खिलाफ रैली कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टियां
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यानी जिसने आकाश से पाताल तक, आजादी से लेकर आज तक जिन्होंने घोटाला किया, वो कांग्रेस है। आप और कांग्रेस पहले एक दूसरे के खिलाफ थे, लेकिन आज सारे भ्रष्टाचारी एक हैं। समाजवादी पार्टी भी घोटालेबाज है । खनन से लेकर हर घोटाला में नाम रहा है। सपा ने स्वामी मौर्य पर राम चरित मानस पर टिप्पणी के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया। कांग्रेस बताए की उसने टैक्स चोरी की है या नहीं। फिर कहते हैं अकाउंट फ्रीज हो गया। कांग्रेस के बड़े नेता भ्रष्टाचार में जमानत पर हैं। आरजेडी चीफ लालू यादव भी जमानत पर हैं।

केजरीवाल ने सुनीता को बनाया अघोषित सीएम:
नितिन अग्रवाल ने कहा कि आप बताए- क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित सीएम हैं, क्योंकि वो केजरीवाल की कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हैं। हेमंत सोरेन की कुर्सी चंपई सोरेन इस्तेमाल कर रही हैं, jmm भी बताए कि क्या चंपई अघोषित सीएम हैं।

जिस पार्टी का उदय भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ वही कर रही भ्रष्टाचार:
यूपी के मंत्री ने आगे कहा कि Indi गठबंधन जान ले कि जिन्होंने देश को लूटा है, वह जनता का पैसा है और उसे लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है। मोदी जी का नारा अबकी बार 400 पार है। देश की 140 करोड़ जनता मोदी के साथ है। तीसरी बार मोदी जी को जनता पीएम बनाएगी। उन्होंने कहा जिस आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, आज वही कांग्रेस के साथ मिलकर अपने भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रही है। सभी भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें