Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 37 दिन बाद हुआ गिरफ्तार, गुरुद्वारे में दे रहा था प्रवचन

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरारी के 37 दिन बाद उसे पंजाब पुलिस ने रोड़ेवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से ठीक पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। पुलिस ने उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया है। वहीं अमृतपाल के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।

- Advertisement -

इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। समूचे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। देर रात पंजाब में सरकारी बस सेवाएं भी दो दिन के लिए बंद कर दी गईं हैं।

 

अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि इसकी वजह 19 और 20 मार्च को अमृतसर में होने वाला G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है। उधर, अमृतपाल के समर्थकों ने कार्रवाई के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए।

 

मोहाली में शाम से ही एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे निहंगों के प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए यहां रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर भी तैनात कर दिया गया। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें