Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी जी देख लीजिए, 6 बीघा जमीन, 6 करोड़ का लोकल चेक….और किसान ने दे दी जान

6 बीघा जमीन, 6 करोड़ का लोकल चेक….और किसान ने दे दी जान..। ये घटना कहीं और नहीं यूपी के कानपुर में हुई है। बेहतर कानून व्यवस्था का दंभ भरने वाली योगी सरकार ये जरूर देखे कि कैसे एक किसान सिस्टम का शिकार हो गया और अपनी जान दे दी। इस किसान ने एक सूसाइड नोट भी लिखा है वह भी योगी आदित्यनाथ के नाम, जिसे पढ़कर आप रो देंगे।

- Advertisement -

 

इसमें लिखा है, ”मुख्यमंत्री योगी जी सरकार, आपके राज्य में आपकी ही पार्टी के सदस्य ने आपका कानून तोड़ डाला. केंद्र सरकार ने कानून बनाया था कि कोई भी 20000 से ऊपर का लेनदेन रजिस्ट्री से होगा, लेकिन मेरी 6 बीघा ज़मीन मुझे 6 करोड़ 20 लाख की लोकल चेक देकर ले ली गई, हो सके तो मेरे बच्चों को न्याय दिला दीजिएगा और इससे ज्यादा क्या लिखूं”

यह मार्मिक सुसाइड नोट लिखकर कानपुर के चकेरी थाना इलाके के रहने वाले किशन बाबू सिंह यादव ने आत्महत्या कर ली। उनके पास 6 बीघा ज़मीन थी। उनके भतीजे ने ही भाजपा नेता प्रियरंजन आशू दिवाकर के साथ 6 करोड़ 20 लाख रुपए में इसका सौदा कर दिया। आरोप है कि बीजेपी नेता जमीन भी हड़प लिया और पैसे भी नहीं दिए। अब किसान ने आत्महत्या भी कर ली है।

बाबू सिंह की पत्नी बिटाना ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उन्हीं की शादी करने के लिए ही जमीन का सौदा किया गया था। भाजपा नेता दिवाकर ने 18 मार्च को कचहरी के पास स्थित एक होटल में बुलाया और पत्नी सहित बेटियों को बंधक बना लिया। किसान को ले जाकर रजिस्ट्री करा ली और 6 करोड़ का एक चेक दिया। फिर कहा कि ये लोकल चेक है मैं तुम्हें दूसरा चेक दूंगा। इसके बाद वह चेक भी छीन लिया गया। फिर पूरे परिवार को वहां से भगा दिया गया।

 

रोते हुए पत्नी ने पुलिस को बताया कि उस दिन के बाद से ही उसके पति परेशान रहते थे। फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनका आरोप है कि वे थाने भी गईं लेकिन उन्हें भगा दिया गया। पुलिस भी बीजेपी नेता के साथ है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें