Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शतरंज में फिर लहराया भारत का परचम: अब विश्व रैपिड शतरंज खिताब पर देश की बेटी का कब्जा

शतरंज में भारत इस साल धमाल मचाए हुए है। अभी डी गुकेश विश्व चैंपियन बने थे और अब भारत की एक बेटी ने शतरंज की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर  लिया है। हम्पी ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर हम्पी विश्व चैंपियन बनीं।

- Advertisement -

 

भारत की नंबर एक महिला शतरंज खिलाड़ी हम्पी चीन की जू वेनजुन के बाद एक से ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाली दुनिया की अब दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। भारत में उनके अलावा कोई और महिला खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाई है।

 

इस जीत के साथ भारतीय शतरंज के लिए इस साल का अंत शानदार हुआ है। हाल ही में सिंगापुर में क्लासिकल शतरंज विश्व चैंपियनशिप में डी गुकेश विश्व चैंपियन बने थे। अब हम्पी ने रैपिड दुनिया में इतिहास रच दिया है। इससे पहले वो  मास्को में आयोजित प्रतियोगिता के 2012 संस्करण में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें