Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चाय बनाने के लिए माचिस जलाते ही हुआ घर में धमाका, मां-बेटे की मौत !

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जेबीगंज में सुबह चाय बनाते समय लीक हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गयी। घरवाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही सिलेंडर फट गया। यह धमाका इतना तेज था कि एक मंजिला पक्के मकान की छत ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। वहीं पडोसी के घर की दीवारें भी धमाके से टूट गयीं। यह घटना पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जेबीगंज में सुबह सात बजे की है।

- Advertisement -

जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

बताया जा रहा है कि परिवार की महिला सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गयी थी। यहां पहले से ही सिलेंडर में कुछ लीकेज थी। इसी बीच जैसे ही गैस जलाने के लिए महिला ने माचिस जलाई, आग लग गई। फिर एक जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हालांकि यह धमाका सिलेंडर से ही हुआ, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मौके से आतिशबाजी का सामान भी बरामद हुआ है।

धमाका इतना भयानक था कि लगा बम ब्लास्ट हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में फसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक बच्ची भी है जिसकी हालात नाजुक बतायी जा रही है। बच्ची को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना भयानक था कि लगा बम ब्लास्ट हुआ है। जब उन्होंने घर से बाहर निकल के देखा तो मकान जमींदोज़ हो गया था। सभी लोगों ने दौड़ कर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू किया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा बब्बू उर्फ़ रज्जाक के घर पर हुआ। उनके घर में शाहजहांपुर के नन्हे (35) अपनी पत्नी हलीम (38) और पुत्र जीशान (14) के साथ किराये पर रहते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि हलीम चाय बनाने रसोई में गयी लेकिन लीकेज के चलते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में बब्बू का घर तो जमींदोज हुआ ही, साथ ही पडोसी के घर का लिंटर भी ढह गया। हादसे में हलीम और जीशान की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे। वहीं घायलों में बब्बू के परिवार के 8 लोग घायल हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेकिन बब्बू की तीन साल की बेटी अलीना की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे जाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें