Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जमीन के बदले नौकरी मामला: आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी, ये है वजह

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आज यानी 11 मार्च को पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें जमीन के बदले नौकरी मामले में समन जारी किया है। लेकिन तेजस्वी आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला दिया है। उनकी पत्नी को कल ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गर्भवती हैं। 12 घंटे की पूछताछ की वजह से बीपी की समस्या के चलते बेहोश हो गई थीं।

- Advertisement -

इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापेमारी की थी। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद के नेताओं के परिसर शामिल हैं। बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है।

 

ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें