Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, शख्स ने जबरन लगाया गले !

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। इस यात्रा के समय एक व्यक्ति अचानक उनके करीब आ गया और उनके गले लग गया। युवक के अचानक ऐसा करने पर सुरक्षाकर्मी भी हड़बड़ा गए। आनन फानन में उसे राहुल से दूर किया गया।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि,  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय पंजाब से गुजर रही है। पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी भी बेहद चिंतित है। इसी बीच मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई। होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी को उसने गले लगा लिया।

पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक

युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग ने उसे धक्का देकर दूर हटाया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही बस्सी गांव में टी-ब्रेक के समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए अचानक राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। ज्ञात हो कि, ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के अंदर ही हुईं।

विदित हो कि,  इस समय पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट CID की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा के साथ ही अंत में राहुल गांधी की सिक्योरिटी है। इसके बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण अब सुरक्षा घेरे पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि, इतनी कड़ी सुरक्षा में एक व्यक्ति राहुल गांधी के इतनी नजदीक कैसे पहुंच सकता है? जिस समय यह शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें