Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लॉरेंस बिश्नोई की फिर धमकी, सलमान खान का घमंड तोड़कर रहेंगे, माफी मांग लें वरना…

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर सलमान खान को धमकी दी है। जेल से दिए एक इंटरव्यू में उसने सलमान को जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस ने कहा कि सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। उसने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है। हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता है। अगर वह माफी नहीं मांगेगा तो हम अपने तरीके से उसका हिसाब करेंगे।

- Advertisement -

 

लॉरेंस ने आगे कहा, राजस्थान के बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर है। वहां जाकर सलमान को माफी मांगनी चाहिए। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनसे हमारा कोई मतलब नहीं हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम कानून का सहारा नहीं लेंगे। अपने तरीके से हिसाब लेंगे।

 

इससे पहले 2022 में एक चिट्ठी में सलमान खान को धमकी दी जा चुकी है। यह चिट्ठी सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली थी। इसमें लिखा था कि सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे। 2018 में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। तब से सलमान खान इस गैंग के निशाने पर हैं।

 

दरअसल, सलमान खान 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में फंसे हैं। अब लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता से इस शिकार का बदला लेना चाहता है। लॉरेंस बिश्नोई खुद खुलासा कर चुका है कि 2018 में उसने सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें