Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bihar News; बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद ,लोजपा नेता की हत्या !

बिहार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठ रहा है जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के बड़े नेता की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना बुधवार सुबह आमस थाना क्षेत्र में हुई है। मृत नेता का नाम अनवर खान बताया गया है। अनवर खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हत्या की खबर से इलाके में आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया।

- Advertisement -

 

 

जानकारी के मुताबिक आमस के गम्हारिया गांव के पास सुबह करीब सवा दस बजे सिहुली गांव निवासी लोजपा नेता अनवर खान कही जा रहे थे तभी कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ गोलिया चलना शुरू कर दिया बताया जाता है। वे यहां एक सैलून में दाढ़ी बनाने आए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन अपराधी वहां पहुंचे और रालोजपा नेता पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके मौके पर ही अनवर खान की मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

 

जानकरी के मुताबिक लोजपा नेता अनवर खान का नाम पहले कई आपराधिक मामलों में आ चुका है। 2005 में वे दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर गुरुआ से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार मिली थी।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें