Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, क्यों छोड़ रहे हैं राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस का दामन?

लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे।

- Advertisement -

अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे। कांगेस अजय कपूर को कानपुर से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाना चाहती थी। अजय कपूर यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना के करीबी रिश्तेदार भी हैं। अजय कपूर एक बड़े उद्योगपति भी हैं। साल 2002 में वह पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद से वह लगातार 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। वे कानपुर की किदवई नगर और गोविंद नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

अजय कपूर के भाजपा में जाने से कांग्रेस के मजबूत नेताओं की जगह खाली हो गई है। ये बात इसलिए भी कही जा सकती है क्योंकि कानपुर से कांग्रेस के बड़े नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी अब कांग्रेस की राजनीति से बाहर हैं। वह स्वास्थ्य और अधिक उम्र की वजह से पार्टी में काफी दिनों से सक्रिय नहीं हैं। अजय कपूर के जाने से कांग्रेस में एक नई बात यह होगी कि अब कांग्रेस पार्टी में नए नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इधर, अजय कपूर के भाजपा में आ जाने से स्थानीय इकाई में भी खींचतान मचेगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि तीन बार के विधायक रहे अजय कपूर लगातार चुनाव लड़ते आए हैंं। ऐसे में वह बीजेपी में भी पूरा प्रयास करेंगे की उन्हें कोई बड़ा पद मिले। अजय कपूर के बीजेपी में आने से कुनबा तो बढ़ गया है लेकिन वहीं पार्टी के अंदर कुछ लोगो में कसमकस भी है।

दक्षिण क्षेत्र में अजय कपूर का दबदबा
लोकसभा चुनाव से पहले अजय कपूर का बीजेपी में आने से बीजेपी का वोट बैंक बढ़ेगा। अजय कपूर का दक्षिण क्षेत्र में अच्छा वोट बैंक है। इसका भी फायदा बीजेपी को मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें