Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow Crime News: स्कूटी सवार युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर धारदार हथियार से कई वार !

Lucknow Crime News: लखनऊ के पीजीआई इलाके में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर युवती घर लौट रही थी। तभी रास्ते में युवती को तीन बदमाशों ने रोक लिया। ये लोग युवती को रेप के लिए सूनसान इलाके में खीचकर ले जाने लगे। उन्होंने उसे दुपट्टे के सहारे घसीटकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवती पर ताबड़तोड़ कई वार किये। जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद खून से लथपथ युवती को बीच सड़क पर छोड़कर ये बदमाश भाग निकले।

- Advertisement -

राहगीरों ने युवती की पहचान कर परिवार को सूचित किया। घायल युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवती के शरीर पर चाकू के 16 वार मिले हैं। घायल युवती को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद इस घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस ने सक्रिय होकर शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

Lucknow Crime: ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थी।

रिटायर्ड सैन्यकर्मी की 20 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ाती है। युवती रोज की तरह बुधवार रात को ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। इस बीच कॉलोनी में रहने वाले पंकज रावत और उसके दो साथियों ने युवती को अकेला देख रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने युवती को स्कूटी से गिरा दिया और स्कूटी का टायर पंचर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती का दुपट्टा पकड़ कर उसे घसीटने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने चाकू से उसपर कई वार किये। हमले में युवती के सिर, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर घाव लगे। खून से लथपथ युवती मदद के लिए चिल्लाने लगी।

पिछले एक साल से परेशान कर रहा था आरोपी।

हल्ला मचने के बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े। युवती की हालत देख कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि आरोपी पंकज उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि पंकज ने बहाने से उसकी स्कूटी रुकवाई। मास्क लगा होने की वजह से वह पंकज को पहचान नहीं सकी। पीड़िता के अनुसार उसने पहले भी पंकज की शिकायत पुलिस में की थी, जिसपर पुलिस ने समझौता करा दिया था। इसके बाद भी आये दिन पंकज उसे परेशान करता रहता था। घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें