Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्या अपर्णा यादव मैनपुरी सीट से लड़ेंगी चुनाव? महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है !

लखनऊ : दो साल पहले भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जैसा सीनियर लीडरशिप तय करेगी वैसा ही वे करेंगी। इसके अलावा, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि अपर्णा यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका निर्णय पार्टी की सीनियर लीडरशिप के निर्णय पर निर्भर करेगा। अपर्णा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला अस्मिता व महिला सम्मान को चोट पहुंचाना कोंग्रस की पुरानी संस्कृति है।उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा झूठ और लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। भारतीय जनता पार्टी तो महिलाओं का सम्मान करती है और उनका सशक्तिकरण करती है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है।

- Advertisement -

दरअसल ,रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ने मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद, भाजपा ने सुरजेवाला और कांग्रेस की आलोचना की। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि सुरजेवाला की टिप्पणी न केवल हेमा मालिनी के लिए बल्कि सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राहुल गांधी की कांग्रेस है, जो महिलाओं से नफरत करती है।महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है.

 

 

बता दे, अपर्णा यादव गुरुवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रणदीप सुरजेवाला की अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं की अस्मिता और आत्मसम्मान को चोट पहुंचाना कांग्रेस की पुराणी संस्कृति है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है.

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा नारी का सम्मान करती है। महिला को सशक्त करने की प्रेरणा देती है. वहीं कांग्रेस नेता महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हैं। सांसद हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी निंदनीय है। चुनाव आयोग से अपील है कि इनकी टिप्पणी को संज्ञान लेते हुए करवाई की जाए। कांग्रेस के कई नेता इस तरह महिलाओ को लेकर विवादित बयान देते आ रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें